भारत - एक नजर में
भारत, भारतवर्ष, आर्यावर्त ऐसे ही कितने नामो से जाना जाने वाला दक्षिण एशिया में स्थित 32,87,263 क्षेत्रफल में फैला ये देश अपनी समृद्ध संस्कृति, विविधता और इतिहास के लिए विश्व प्रसिद्ध है। जिसके उत्तर में विशाल हिमालय पर्वतमाला है, दक्षिण में विस्तृत हिंद महासागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर स्थित है। जो क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में सातवाँ और जनसंख्या की दृष्टि से पहला स्थान रखता।
विष्णु पुराण में भारत का वर्णन कुछ इस तरह हैं -
उत्तरं यत्समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम्।
वर्षं तद भारतं नाम भारती यत्र सन्ततिः॥
अर्थात
अर्थ: समुद्र के उत्तर और हिमालय के दक्षिण में जो भूमि है, उसे भारतवर्ष कहते हैं जहाँ भारती संतान निवास करती है।
भारत अपनी "अनेकता में एकता" के सिद्धांत के लिए प्रसिद्ध है, जहां विभिन्न भाषाएँ, हर रंग , धर्म, संस्कृतियां और परंपराएँ एक साथ सह-अस्तित्व में रहती हैं, जिससे यह देश अपनी विविधता और समृद्ध विरासत के लिए विश्व भर में जाना जाता है। भारत दुनिया को सिखाता है कि धैर्य, संघर्ष और संस्कृति के बल पर किस तरह एक सभ्यता हजारों वर्षों तक जीवित रह सकती है।
भारत की विशेषताएँ
भारत एक ऐसा देश है जिसकी विशेषताएँ उसे न केवल एशिया में, बल्कि पूरी दुनिया में एक अद्वितीय स्थान प्रदान करती हैं। भारत की विशेषताएँ उसके संस्कृति, इतिहास, भाषा, धर्म, और विज्ञान से लेकर लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था, और प्राकृतिक विविधता तक फैली हुई हैं।
1. सांस्कृतिक विविधता
भारत में हर राज्य की अपनी भाषा, पहनावा, भोजन, त्योहार और परंपराएं हैं। यहाँ संस्कृत से लेकर तमिल तक, डांडिया से लेकर कथक तक, और योग से लेकर आयुर्वेद तक अद्वितीय सांस्कृतिक धरोहर है।
2. धार्मिक विविधता
भारत हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी आदि धर्मों का घर है। यह सर्वधर्म समभाव में विश्वास रखता है।
3. भाषाई विविधता
भारत में 22 आधिकारिक भाषाएँ और 1200 से अधिक बोलियाँ हैं। हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, लेकिन तमिल, तेलुगु, बांग्ला, मराठी, गुजराती आदि की भी गहरी जड़ें हैं।
4. प्राकृतिक विविधता
भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक, रेगिस्तान से लेकर वर्षावनों तक, और गंगा से लेकर गोदावरी तक — हर प्रकार का प्राकृतिक सौंदर्य है।
5. प्राचीन सभ्यता और इतिहास
भारत का इतिहास विश्व के सबसे प्राचीन और समृद्ध इतिहासों में से एक है। यह हजारों वर्षों पुराना है और इसमें अनेक सभ्यताएं, राजवंश, धार्मिक आंदोलन, और विदेशी आक्रमण शामिल हैं। भारत का इतिहास सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, धार्मिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
6. अर्थव्यवस्था और युवा शक्ति
भारत विश्व की शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। यहाँ की जनसंख्या का 65% हिस्सा युवा है, जो देश की ताकत है।
7. भारतीय सेना और रक्षा ताकत
भारत की सेना दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी और ताकतवर सेना है। भारत परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र है।
8. योग और आयुर्वेद का जन्मस्थान
भारत ने दुनिया को योग, प्राणायाम, और आयुर्वेद जैसे स्वास्थ्य विज्ञान दिए हैं।
9. वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति
ISRO, DRDO, भारत बायोटेक, TCS, Infosys जैसे संस्थानों ने विश्व में भारत का नाम रोशन किया। चंद्रयान, मंगलयान, और Gaganyaan जैसी अंतरिक्ष परियोजनाएँ भारत की वैज्ञानिक शक्ति का प्रतीक हैं।
10. अनेकता में एकता
"अनेकता में एकता" भारत की सबसे बड़ी विशेषता और पहचान है। भारत एक ऐसा देश है जहाँ विभिन्नता के बावजूद लोग एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकरूपता के साथ रहते हैं। भाषा, धर्म, रीति-रिवाज, पहनावा, भोजन और सोच — सब कुछ भले अलग हो, लेकिन सबको जोड़ती है एक भारतीयता की भावना।
भारत के राज्य
भारत राज्यों का एक संघ है। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेश हैं-
राज्य
1. आंध्र प्रदेश, 2. अरुणाचल प्रदेश, 3. असम, 4. बिहार, 5. छत्तीसगढ़, 6. गोवा, 7. गुजरात, 8. हरियाणा, 9. हिमाचल प्रदेश, 10. झारखंड, 11. कर्नाटका, 12. केरल, 13. मध्य प्रदेश, 14. महाराष्ट्र, 15. मणिपुर, 16. मेघालय, 17. मिजोरम, 18. नगालैंड, 19. उड़ीसा, 20. पंजाब, 21. राजस्थान, 22. सिक्किम, 23. तमिलनाडु, 24. तेलंगाना, 25. त्रिपुरा, 26. उत्तर प्रदेश, 27. उत्तराखंड, 28.पश्चिम बंगाल
केन्द्र-शासित प्रदेश
1. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, 2. चंडीगढ़, 3. दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, 4. दिल्ली, 5. लक्षद्वीप, 6. पुदुचेरी, 7. लद्दाख, 8. लक्षद्वीप