प्रश्न1: कंप्यूटर नेटवर्किंग क्या है?
उत्तर: कंप्यूटर नेटवर्किंग वह प्रक्रिया है जिसमें दो या दो से अधिक कंप्यूटर या अन्य डिजिटल डिवाइसों को आपस में जोड़ा जाता है, ताकि वे एक-दूसरे के साथ डेटा (Data), सूचना और संसाधनों (Resources) को साझा कर सकें।
नेटवर्किंग की सहायता से कंप्यूटर आपस में फाइल शेयर कर सकते हैं, प्रिंटर का उपयोग कर सकते हैं, इंटरनेट चला सकते हैं और सर्वर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उदाहरण:
घर, ऑफिस या स्कूल में Wi-Fi के माध्यम से जुड़े कंप्यूटर, मोबाइल और प्रिंटर कंप्यूटर नेटवर्किंग का उदाहरण हैं।
कंप्यूटर नेटवर्किंग के बेसिक कंपोनेंट्स
Node / Device:
नेटवर्क से जुड़े सभी डिवाइस को node कहा जाता है। उदाहरण:Computer, Laptop, Mobile, Printer, Server
Networking Devices:
वे उपकरण होते हैं जो network में मौजूद अलग-अलग nodes/devices जैसे computer, laptop, server, printer आदि को आपस में जोड़ते हैं और data को सही destination तक पहुँचाने में मदद करते हैं। उदाहरण: Switch, Router, Hub, Bridge)।
Transmission Media
यह वह माध्यम होता है जिससे data एक device से दूसरे device तक जाता है। इसके दो प्रकार होते हैं:
- Wired Media: Ethernet cable, Fiber optic cable
- Wireless Media: Wi-Fi, Bluetooth, Radio waves
Protocols
Protocols rules होते हैं जिनके आधार पर devices network में communication करते हैं। उदाहरण: TCP/IP, HTTP/HTTPS, FTP, SMTP, DNS
Server
Server एक ऐसा कंप्यूटर होता है जो दूसरे कंप्यूटरों को services देता है। उदाहरण: Website host करना, Files store करना, Database manage करना
Client
Client वह डिवाइस होता है जो server से service या data मांगता है। उदाहरण: जब आप browser में website खोलते हैं, तो आपका कंप्यूटर client होता है।
प्रश्न2: संचार (Communication) क्या है?
संचार वह प्रक्रिया है जिसमें सूचना, संदेश या विचारों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजा और प्राप्त किया जाता है। कंप्यूटर नेटवर्क में संचार का अर्थ है दो या दो से अधिक कंप्यूटर या डिवाइस के बीच डेटा का आदान-प्रदान करना।
उदाहरण: मोबाइल से मैसेज भेजना, ईमेल भेजना, इंटरनेट पर वेबसाइट खोलना आदि संचार के उदाहरण हैं।

संचार के मूल घटक
किसी भी कंप्यूटर नेटवर्क को बनाने और उसमें डेटा संचार करने के लिए कुछ बुनियादी घटकों की आवश्यकता होती है। ये घटक डेटा को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक भेजने में मदद करते हैं।
1. Sender / प्रेषक
Sender वह डिवाइस होता है जो डेटा या सूचना को भेजता है। उदाहरण- यदि एक कंप्यूटर दूसरे कंप्यूटर को फाइल भेजता है, तो फाइल भेजने वाला कंप्यूटर sender कहलाता है।
2. Receiver / प्राप्तकर्ता
Receiver वह डिवाइस होता है जो भेजे गए डेटा को प्राप्त करता है। उदाहरण- जिस कंप्यूटर को फाइल प्राप्त होती है, वह receiver कहलाता है।
3.Message (संदेश)
Message वह सूचना या डेटा होता है जिसे sender द्वारा receiver को भेजा जाता है।
4. Medium / माध्यम
Medium वह रास्ता होता है जिसके द्वारा डेटा sender से receiver तक पहुंचता है। Medium दो प्रकार के हो सकते हैं:
- Wired Medium: Ethernet cable, optical fiber cable.
- Wireless Medium: Wi-Fi, Bluetooth, radio waves.
5. Protocol / नियम
Protocol नियमों का एक समूह होता है जो यह तय करता है कि डेटा किस प्रकार, किस format में और किस तरीके से भेजा जाएगा। उदाहरण- TCP/IP, HTTP, HTTPS, FTP आदि protocol हैं।
संचार की मुख्य मौलिक विशेषताएँ
डेटा कम्युनिकेशन (Data Communication) का मुख्य उद्देश्य एक स्थान से दूसरे स्थान तक जानकारी को सही और प्रभावी ढंग से पहुँचाना है। इसकी प्रभावशीलता मुख्य रूप से चार मौलिक विशेषताओं (Fundamental Characteristics) पर निर्भर करती है:
1. डिलीवरी (Delivery)
Data सही destination तक पहुँचना चाहिए। जिस device के लिए data भेजा गया है, data उसी device को प्राप्त होना चाहिए। अगर जानकारी गलत व्यक्ति के पास पहुँचती है, तो वह न केवल बेकार है बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी जोखिम भरी हो सकती है।
2. सटीकता (Accuracy)
डेटा को सही और बिना किसी बदलाव के पहुँचाया जाना चाहिए। यदि डेटा ट्रांसमिशन के दौरान बदल जाता है या उसमें त्रुटि (Error) आ जाती है, तो वह अनुपयोगी हो जाता है।। Sender द्वारा भेजा गया data और receiver को प्राप्त data समान होना चाहिए।
3. समयबद्धता (Timeliness)
डेटा को निर्धारित समय के भीतर पहुँचाया जाना चाहिए। देरी से पहुँचा हुआ डेटा अक्सर बेकार हो जाता है। इसे Real-time transmission भी कहते हैं। जैसे- वीडियो कॉल या ऑडियो कॉल के दौरान अगर आवाज या वीडियो रुक-रुक कर आए, तो बातचीत करना मुश्किल हो जाता है।
4. जिटर (Jitter)
जिटर का मतलब है डेटा पैकेट्स के पहुँचने के समय में होने वाला बदलाव (Variation)। मान लीजिए आपने वीडियो के कई पैकेट्स भेजे। अगर पहला पैकेट 30ms की देरी से आता है और दूसरा 50ms की देरी से, तो इसे 'जिटर' कहा जाता है। अधिक जिटर होने से वीडियो या ऑडियो की क्वालिटी खराब हो जाती है और वह "असमान" (Uneven) लगने लगता है इसलिए अच्छे communication system में jitter कम होना चाहिए ताकि audio और video smoothly receive हो सके।
5. विश्वसनीयता (Reliability)
Communication system भरोसेमंद होना चाहिए। Data loss कम होना चाहिए और data सही तरीके से receiver तक पहुँचना चाहिए।
Data communication की मुख्य characteristics delivery, accuracy, timeliness, jitter और reliability हैं। Delivery का मतलब data सही destination तक पहुँचना है। Accuracy का मतलब data बिना error के पहुँचना है। Timeliness का मतलब data सही समय पर पहुँचना है। Jitter packet delay में variation को कहते हैं। Reliability का मतलब communication system का भरोसेमंद होना है।
प्रश्न3: ट्रांसमिशन मोड (Transmission Mode) किसे कहते है? और इसके कितने प्रकार है?
Transmission Mode वह तरीका है जिसके द्वारा डेटा एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक भेजा जाता है यह बताता है कि नेटवर्क से जुड़े दो डिवाइसेस के बीच डेटा का प्रवाह (Flow) किस दिशा में हो रहा है।। सरल भाषा में, जब दो कंप्यूटर या डिवाइस आपस में डेटा भेजते या प्राप्त करते हैं, तो डेटा किस दिशा में और किस प्रकार जाएगा, इसे ही Transmission Mode कहते हैं।
ट्रांसमिशन मोड के प्रकार
Transmission Mode मुख्य रूप से 3 प्रकार के होते हैं:
- Simplex Mode
- Half Duplex Mode
- Full Duplex Mode
1. Simplex Mode:
इस मोड में डेटा का संचार एकतरफा (Unidirectional) होता है। इसमें एक डिवाइस केवल डेटा भेज सकता है और दूसरा केवल प्राप्त कर सकता है। इसमें receiver, sender को वापस डेटा नहीं भेज सकता।
उदाहरण: Keyboard → Computer (Keyboard कंप्यूटर को डेटा भेजता है, लेकिन कंप्यूटर keyboard को वापस डेटा नहीं भेजता)। Keyboard, Mouse, Monitor, TV broadcast भी इसके उदाहरण हैं।
Sender [A] ----------> Receiver [B] (Unidirectional)
2. Half Duplex Mode:
Half Duplex Mode में डेटा दोनों दिशाओं में भेजा जा सकता है, लेकिन एक समय में केवल एक डिवाइस ही डेटा भेज सकता है। यानि दोनों डिवाइस डेटा भेज और प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन एक साथ नहीं। जब एक डिवाइस भेज रहा हो, तो दूसरे को इंतजार करना होगा।
उदाहरण: वॉकी-टॉकी (Walkie-Talkie)। इसमेंं एक व्यक्ति बोलता है तो दूसरा सुनता है। दोनों एक साथ नहीं बोल सकते।
Device [A] <----------> Device [B] (Bidirectional but non Simultaneous)
3. Full Duplex Mode:
इसमें डेटा एक ही समय में दोनों दिशाओं में प्रवाहित हो सकता है। यह सबसे तेज़ और आधुनिक मोड है। यानि sender और receiver दोनों साथ-साथ डेटा भेज और प्राप्त कर सकते हैं। इसमें भेजने और प्राप्त करने के लिए अलग-अलग रास्ते (Channels) होते हैं, इसलिए कोई प्रतीक्षा समय (Waiting time) नहीं होता।
उदाहरण: Mobile Phone Call इसमें दोनों व्यक्ति एक साथ बोल और सुन सकते हैं।
Device [A] <==========> Device [B] (Bidirectional and Simultaneous)
Transmission Mode डेटा संचार का वह तरीका है जिसमें यह निर्धारित किया जाता है कि डेटा sender और receiver के बीच किस दिशा में प्रवाहित होगा। Transmission Mode के तीन प्रकार होते हैं: Simplex, Half Duplex और Full Duplex।
प्रश्न4: नेटवर्क के कितने प्रकार होते है उनके बारे में विस्तार से बताओ?
जब दो या दो से अधिक कंप्यूटर, मोबाइल, प्रिंटर या अन्य डिवाइस आपस में जुड़कर डेटा, फाइल, इंटरनेट या संसाधन साझा करते हैं, तो उसे Computer Network कहते हैं।
नेटवर्क के प्रकार (Types of Computer Networks)
Network को उसके क्षेत्र यानी area coverage के आधार पर मुख्य रूप से 4 प्रकार में बांटा जाता है:
- PAN — Personal Area Network
- LAN — Local Area Network
- MAN — Metropolitan Area Network
- WAN — Wide Area Network
1. PAN (पर्सनल एरिया नेटवर्क)
PAN का पूरा नाम Personal Area Network है। यह बहुत छोटे क्षेत्र में बनाया जाने वाला नेटवर्क होता है। इसकी सीमा लगभग 10 मीटर के भीतर होता है। इसका उपयोग किसी व्यक्ति के व्यक्तिगत उपकरणों (personal devices) को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है।
उदाहरण:
- मोबाइल से ब्लूटूथ ईयरफोन कनेक्ट करना।
- अपने स्मार्टफोन को ब्लूटूथ के जरिए कार के म्यूजिक सिस्टम से जोड़ना।
- लैपटॉप से वायरलेस माउस या कीबोर्ड को कनेक्ट करना।
- स्मार्टवॉच को फोन के साथ सिंक्रोनाइज़ (Sync) करना।
- मोबाइल हॉटस्पॉट से लैपटॉप कनेक्ट करना।
PAN की मुख्य विशेषताएँ (Key Characteristics):
- अत्यधिक सीमित क्षेत्र: यह केवल एक व्यक्ति के चारों ओर एक छोटे दायरे में काम करता है।
- उपकरण (Devices): इसमें मुख्य रूप से स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, डिजिटल कैमरा, ब्लूटूथ हेडफोन और स्मार्टवॉच शामिल होते हैं।
- कनेक्टिविटी: यह दो तरह का हो सकता है:
- Wireless PAN (WPAN): इसमें ब्लूटूथ (Bluetooth) या इन्फ्रारेड (Infrared) तकनीक का उपयोग होता है।
- Wired PAN: इसमें USB केबल का उपयोग करके उपकरणों को जोड़ा जाता है।
- स्वामित्व (Ownership): इसका नियंत्रण पूरी तरह से एक ही व्यक्ति के पास होता है।
- स्थापित करना: Setup: PAN को बनाना और use करना आसान होता है।
PAN के लाभ (Advantages):
- सुविधाजनक: इसमें केबल्स का झंझट कम होता है (विशेषकर WPAN में)।
- डेटा शेयरिंग: एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में फाइल ट्रांसफर करना बहुत आसान होता है।
- स्वामित्व (Ownership): इसका नियंत्रण पूरी तरह से एक ही व्यक्ति के पास होता है।
- उपयोग में सुगमता (Ease of Use): PAN को स्थापित करना और उपकरणों को आपस में जोड़ना बहुत आसान होता है। इसके लिए किसी विशेष तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता नहीं होती (जैसे ब्लूटूथ पेयरिंग)।
- पोर्टेबिलिटी (Portability): यह नेटवर्क पूरी तरह से मोबाइल होता है। आप अपने उपकरणों (जैसे फोन और स्मार्टवॉच) को अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं और वे आपस में जुड़े रहते हैं।
- कम लागत (Low Cost): इसे बनाने के लिए किसी महंगे केबल, राउटर या स्विच की जरूरत नहीं पड़ती। अधिकांश उपकरणों में ब्लूटूथ और वाई-फाई पहले से ही होते हैं, इसलिए अतिरिक्त खर्च नहीं होता।
- डेटा सुरक्षा (Data Security): चूँकि यह नेटवर्क एक व्यक्ति के बहुत करीब (10 मीटर) होता है और इसका नियंत्रण उसी व्यक्ति के पास होता है, इसलिए बाहरी हैकर्स के लिए इसमें सेंध लगाना कठिन होता है।
- ऊर्जा की कम खपत (Low Power Consumption): PAN तकनीकें (जैसे Bluetooth Low Energy - BLE) बहुत कम बिजली की खपत करती हैं, जिससे मोबाइल उपकरणों की बैटरी लंबे समय तक चलती है।
PAN के नुकसान (Disadvantages):
- सुरक्षा (Security Risk): Wireless PAN में unauthorized access का खतरा हो सकता है।
- सीमित उपकरण (Limited Devices): PAN में बहुत ज्यादा devices connect नहीं किए जा सकते।
- सीमित रेंज (Limited Range): यह इसकी सबसे बड़ी कमी है। इसकी अधिकतम सीमा केवल 10 मीटर तक होती है। यदि आप एक कमरे से दूसरे कमरे में जाते हैं, तो कनेक्शन टूट सकता है।
- डेटा ट्रांसफर की धीमी गति (Slow Data Speed): LAN या अन्य बड़े नेटवर्क के मुकाबले PAN में डेटा ट्रांसफर की गति (Transfer Speed) काफी धीमी होती है। बड़ी फाइलें भेजने में इसमें काफी समय लगता है।
- हस्तक्षेप (Interference): चूँकि PAN रेडियो तरंगों (Radio Waves) पर काम करता है, इसलिए अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (जैसे माइक्रोवेव या अन्य ब्लूटूथ डिवाइस) से इसमें रुकावट या 'इंटरफेरेंस' पैदा हो सकता है।
- उपकरणों की सीमा: एक समय में एक साथ बहुत अधिक उपकरणों को PAN के माध्यम से जोड़ना मुश्किल होता है। अधिक डिवाइस जुड़ने पर परफॉरमेंस खराब हो जाती है।
- स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ (Health Concerns): लंबे समय तक रेडियो तरंगों वाले उपकरणों (जैसे ब्लूटूथ हेडफोन) का शरीर के बहुत करीब उपयोग करना स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय माना जाता है।
2. LAN (लोकल एरिया नेटवर्क)
LAN का पूरा नाम Local Area Network है। यह छोटे क्षेत्र जैसे घर, office, school, computer lab या building के अंदर बनाया जाता हैैै। Ethernet cable द्वारा इसकी सामान्य range लगभग 100 meter होती है, लेकिन switches और routers की मदद से इसे एक पूरी building या campus तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें Ethernet cable या Wi-Fi का उपयोग किया जाता है। LAN में कई कंप्यूटर, प्रिंटर, सर्वर और अन्य डिवाइस आपस में कनेक्ट होते हैं ताकि वे डेटा, फ़ाइलें, इंटरनेट और हार्डवेयर संसाधन (resources) को साझा कर सकें।
उदाहरण:
- स्कूल कंप्यूटर लैब नेटवर्क
- ऑफिस नेटवर्क
- घर का वाई-फाई नेटवर्क
- साइबर कैफे नेटवर्क
विशेषताएं:
- सीमित क्षेत्र (Limited Area): यह limited area में काम करता है।
- उच्च गति (High Speed): LAN में डेटा ट्रांसफर की गति बहुत अधिक होती है (आमतौर पर 10 Mbps से 1 Gbps तक)।
- कम त्रुटि दर (Low Error Rate): चूँकि दूरी कम होती है, इसलिए डेटा ट्रांसमिशन के दौरान गलतियाँ (Errors) बहुत कम होती हैं।
- निजी नियंत्रण (Private Control): इसका स्वामित्व किसी एक संस्था या व्यक्ति के पास होता है (जैसे आपका कॉलेज या ऑफिस)।
- कम लागत (Cost Effective): इसे बनाना और manage करना आसान होता है।
- संसाधन साझाकरण (Resource Sharing): इसके माध्यम से प्रिंटर, स्कैनर और हार्ड डिस्क जैसे महंगे उपकरणों को कई कंप्यूटरों के बीच साझा किया जा सकता है।
LAN के लाभ (Advantages):
- कम लागत (Cost Effective): सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर (जैसे प्रिंटर) को साझा करके पैसे की बचत होती है।
- आसान संचार: ऑफिस के भीतर कर्मचारियों के बीच डेटा का आदान-प्रदान बहुत तेज़ हो जाता है।
- संसाधन साझाकरण (Resource Sharing): LAN का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसके माध्यम से महंगे हार्डवेयर जैसे लेजर प्रिंटर, स्कैनर और हार्ड डिस्क को कई कंप्यूटरों के बीच साझा किया जा सकता है। इससे लागत में भारी कमी आती है।
- डेटा का केंद्रीकरण (Centralization of Data): सभी उपयोगकर्ताओं का डेटा एक सेंट्रल सर्वर (Central Server) पर स्टोर किया जा सकता है। इससे डेटा को मैनेज करना और उसका बैकअप लेना आसान हो जाता है।
- सॉफ्टवेयर साझाकरण (Software Sharing): अलग-अलग कंप्यूटर के लिए अलग सॉफ्टवेयर खरीदने के बजाय, नेटवर्क लाइसेंस वाला एक ही सॉफ्टवेयर सर्वर पर इंस्टॉल किया जा सकता है, जिसे सभी यूजर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- तेज संचार (Fast Communication): LAN के भीतर डेटा ट्रांसफर की गति बहुत अधिक होती है (100 Mbps से 1 Gbps तक), जिससे ऑफिस के अंदर संदेश और फाइलें तुरंत भेजी जा सकती हैं।
- डेटा सुरक्षा (Data Security): चूँकि डेटा सर्वर पर होता है, इसलिए एडमिनिस्ट्रेटर यह तय कर सकता है कि कौन सा यूजर किस फाइल को देख सकता है या बदल सकता है।
LAN के नुकसान (Disadvantages):
- सीमित भौगोलिक क्षेत्र (Limited Area): LAN केवल एक सीमित दायरे (जैसे एक बिल्डिंग या कैंपस) तक ही काम कर सकता है। यह शहर या देश के स्तर पर संचार के लिए उपयोगी नहीं है।
- सर्वर विफलता (Server Failure): यदि मुख्य सर्वर खराब हो जाए, तो पूरा नेटवर्क प्रभावित हो सकता है।
- सुरक्षा समस्याएँ (Security Issues): LAN में जैसे-जैसे उपकरणों (Devices) की संख्या बढ़ती है, वैसे-वैसे नेटवर्क की सुरक्षा का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसे "More devices → more risk" के सिद्धांत से समझा जा सकता है। यदि नेटवर्क का कोई एक कंप्यूटर वायरस से संक्रमित हो जाए, तो वह मैलवेयर (Malware) पूरे नेटवर्क में बहुत तेजी से फैल सकता है।
- स्थापना लागत (High Setup Cost): LAN को शुरू करने के लिए Hub, Switch, Router और केबल्स जैसे उपकरणों की आवश्यकता होती है, जो काफी महंगे पड़ते हैं। इसे इंस्टॉल करने के लिए कुशल इंजीनियर की जरूरत होती है।
- सर्वर पर निर्भरता (Dependency on Server): यदि मुख्य सर्वर (Central Server) खराब हो जाता है, तो उससे जुड़े सभी कंप्यूटर काम करना बंद कर सकते हैं। इसे Single Point of Failure कहा जाता है।
- गोपनीयता का अभाव (Privacy Concerns): नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर के पास प्रत्येक उपयोगकर्ता की फाइलों और गतिविधियों को देखने की शक्ति होती है, जिससे व्यक्तिगत गोपनीयता प्रभावित हो सकती है।
3. MAN (मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क)
MAN का पूरा नाम मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क है। यह एक ऐसा नेटवर्क है जो एक पूरे शहर (City) या एक बड़े कैंपस (जैसे यूनिवर्सिटी कैंपस) को कवर करता है। यह भौगोलिक रूप से LAN से बड़ा लेकिन WAN से छोटा होता है। सरल शब्दों में, जब कई LAN नेटवर्क्स को आपस में जोड़ा जाता है ताकि वे एक शहर की सीमा के भीतर संचार कर सकें, तो उसे MAN कहा जाता है।
उदाहरण:
- बैंकों का नेटवर्क: एक ही शहर में स्थित बैंक की विभिन्न शाखाओं (branches) का आपस में जुड़ा होना।
- विश्वविद्यालय परिसर (campus) नेटवर्क
- केबल टीवी नेटवर्क: पूरे शहर में फैला केबल नेटवर्क MAN का सबसे सटीक उदाहरण है।
- नगरपालिका वाई-फाई: शहर सरकार द्वारा प्रदान किया गया सार्वजनिक वाई-फाई।
MAN की मुख्य विशेषताएँ (Key Characteristics):
- भौगोलिक विस्तार (Range): यह आमतौर पर 5 किमी से 50 किमी (पूरे शहर) के दायरे में फैला होता है।
- माध्यम (Medium): इसमें डेटा ट्रांसफर के लिए अक्सर फाइबर ऑप्टिक केबल्स (Fiber Optic Cables) या माइक्रोवेव रेडियो तकनीक का उपयोग किया जाता है।
- स्वामित्व (Ownership): यह किसी एक निजी संस्था का हो सकता है या किसी पब्लिक सर्विस प्रदाता (जैसे टेलीकॉम कंपनी) का।
- मध्यम गति: इसकी गति LAN से कम लेकिन WAN से अधिक होती है।
MAN के लाभ (Advantages):
- विस्तृत भौगोलिक कवरेज (Wide Geographical Coverage): यह LAN की तुलना में बहुत बड़े क्षेत्र को कवर करता है। यह एक पूरे शहर या बड़े टाउनशिप को आपस में जोड़ सकता है, जिससे शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित ऑफिस आपस में संवाद कर पाते हैं।
- उच्च गति (High Speed): MAN में अक्सर फाइबर ऑप्टिक केबल्स (Fiber Optic Cables) का उपयोग किया जाता है, जिससे डेटा ट्रांसफर की गति WAN (इंटरनेट) के मुकाबले काफी अधिक होती है।
- फाइबर ऑप्टिक्स का उपयोग: फाइबर का उपयोग करने के कारण इसमें डेटा लॉस कम होता है।
- केंद्रीकृत प्रबंधन (Centralized Management): MAN में डेटा और नेटवर्क संसाधनों (resources) को केंद्रीय स्थान (center location) से प्रबंधित (manage) किया जा सकता है।
- LAN नेटवर्क्स का कुशल जुड़ाव (Interconnection of LANs): यह एक शहर के भीतर विभिन्न LAN (जैसे अलग-अलग बिल्डिंग्स के नेटवर्क) को आपस में जोड़ने का सबसे प्रभावी तरीका है।
- संसाधनों का साझाकरण (Resource Sharing): MAN के माध्यम से एक शहर की विभिन्न शाखाएँ एक ही केंद्रीय डेटाबेस या सॉफ्टवेयर का उपयोग कर सकती हैं, जिससे संसाधनों का दोहराव (Redundancy) कम होता है।
- लागत प्रभावी (Cost-Effective for Cities): अगर एक संस्था को पूरे शहर में अपना नेटवर्क फैलाना है, तो कई अलग-अलग WAN लिंक लेने के बजाय एक अपना MAN स्थापित करना लंबे समय में सस्ता पड़ता है।
MAN के नुकसान (Disadvantages):
- जटिल प्रबंधन (Management Complexity): LAN की तुलना में MAN को सेटअप करना और उसे मैनेज करना काफी कठिन होता है। इसके लिए अधिक उपकरणों और नेटवर्क विशेषज्ञों की आवश्यकता होती है।
- उच्च स्थापना लागत (High Installation Cost): पूरे शहर में केबल बिछाना (विशेषकर जमीन के नीचे फाइबर डालना) बहुत महंगा और श्रमसाध्य काम है। इसमें इस्तेमाल होने वाले राउटर्स और स्विच भी महंगे होते हैं।
- सुरक्षा: चूँकि यह एक बड़े क्षेत्र में फैला होता है, इसलिए इसमें हैकर्स द्वारा डेटा चोरी का खतरा बढ़ जाता है।
- जटिल संरचना: इतने सारे LAN को आपस में जोड़ने के लिए काफी उपकरणों और केबलों की आवश्यकता होती है।
- Technical Experts की जरूरत: MAN को setup और manage करने के लिए skilled network engineers की जरूरत होती है।
- LAN से महंगा होता है: MAN को setup और maintain करना LAN की तुलना में अधिक खर्चीला होता है।
- दूरी के साथ गति में कमी (Latency Issues): जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, डेटा ट्रांसमिशन में हल्की देरी (Delay) आ सकती है, हालांकि यह WAN से फिर भी बेहतर होता है।
- रखरखाव की समस्या (Maintenance Problems): अगर शहर में कहीं कोई केबल कट जाती है या कोई तकनीकी खराबी आती है, तो समस्या वाले हिस्से को ढूँढना और उसे ठीक करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है।
4. WAN (वाइड एरिया नेटवर्क)
WAN का पूरा नाम वाइड एरिया नेटवर्क है। यह एक ऐसा कंप्यूटर नेटवर्क है जो एक बहुत बड़े भौगोलिक क्षेत्र जैसे कि एक राज्य, देश, महाद्वीप या पूरी दुनिया में फैला होता है। यह कई छोटे नेटवर्क्स (LAN और MAN) का समूह होता है।
WAN की मुख्य विशेषताएँ (Key Characteristics):
- विशाल भौगोलिक विस्तार: इसकी कोई भौगोलिक सीमा नहीं होती। यह हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।
- संचार के माध्यम: इसमें डेटा भेजने के लिए लीज्ड लाइन्स (Leased Lines), फाइबर ऑप्टिक केबल्स, और सैटेलाइट लिंक (Satellite Links) का उपयोग किया जाता है।
- स्वामित्व: WAN आमतौर पर किसी एक व्यक्ति का नहीं होता। यह बड़ी टेलीकॉम कंपनियों या सरकारों के द्वारा प्रबंधित किया जाता है।
- डेटा ट्रांसफर गति: LAN की तुलना में इसकी गति कम होती है क्योंकि डेटा को बहुत लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
- कई LAN और MAN को जोड़ता है: WAN अलग-अलग जगहों पर बने LAN और MAN networks को आपस में connect करता है।
WAN के लाभ (Advantages):
- बड़ा कवरेज क्षेत्र: WAN का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह देशों और महाद्वीपों को आपस में जोड़ता है। यह दूर-दराज के क्षेत्रों में स्थित ऑफिसों को एक साझा नेटवर्क पर लाने की सुविधा देता है।
- केंद्रीकृत डेटा (Centralized Data): बड़ी कंपनियाँ (जैसे बैंक या मल्टीनेशनल कंपनियाँ) अपना सारा डेटा एक मुख्य हेड ऑफिस के सर्वर पर रख सकती हैं। दुनिया के किसी भी कोने से कर्मचारी उस डेटा को एक्सेस कर सकते हैं, जिससे डेटा मैनेजमेंट आसान हो जाता है।
- रिसोर्स शेयरिंग: WAN के माध्यम से सॉफ्टवेयर, ईमेल और डेटाबेस को विश्व स्तर पर साझा किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, एक सर्वर पर मौजूद फाइल को हजारों मील दूर बैठा व्यक्ति डाउनलोड कर सकता है।
- अपडेटेड सूचना (Updated Information): चूंकि यह रियल-टाइम में काम करता है, इसलिए किसी भी जानकारी में बदलाव होने पर वह तुरंत पूरे नेटवर्क में अपडेट हो जाती है। जैसे: एयरलाइन टिकट की उपलब्धता या शेयर बाजार के दाम।
- इंटरनेट का उपयोग(Internet Access): WAN users को internet और online services से connect करता है।
- व्यापार बढ़ाना (Business Expansion) में मदद: WAN की मदद से companies अलग-अलग cities और countries में अपना work manage कर सकती हैं।
WAN के नुकसान (Disadvantages):
- उच्च लागत (High Cost): इसे स्थापित करना और मेंटेन करना बहुत महंगा होता है।
- जटिलता (Complexity): इतने बड़े नेटवर्क को मैनेज करना तकनीकी रूप से बहुत कठिन होता है।
- LAN/MAN से धीमा:लंबी दूरी के डेटा परिवहन से लेटेंसी बढ़ जाती है।
- सुरक्षा जोखिम (Security Risk): चूँकि यह सार्वजनिक माध्यमों का उपयोग करता है, इसलिए इसमें वायरस और हैकर्स का खतरा अधिक होता है।
- रखरखाव (Maintenance) कठिन होता है: WAN को manage और maintain करने के लिए skilled network experts की जरूरत होती है।
- नेटवर्क विफलता (Network Failure): अगर WAN में problem आती है, तो कई locations पर काम प्रभावित हो सकता है।
WAN आधुनिक युग के संचार की रीढ़ है। यद्यपि इसकी लागत और सुरक्षा चुनौतियाँ अधिक हैं, लेकिन Internet और Global Communication के बिना आज के समय में व्यापार और सूचना का प्रवाह असंभव है।